बस्ती। मनरेगा में लापरवाही मिलने पर सीडीओ ने छह बीडीओ को अंतिम चेतावनी जारी की है। दरअसल, दो दिन पहले सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवासों के निर्माण और मस्टरोल जारी होने की समीक्षा की थी। जिसमें पाया गया कि 3127 आवासों का निर्माण इसलिए शुरू नहीं हो सके क्योंकि बीडीओ ने मस्टरोल ही जारी नहीं किया। सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि बार-बार कहने और लिखने के बाद भी बीडीओ नहीं सुधर रहे हैं। इससे दुबौलिया, गौर, हर्रैया, बहादुरपुर, कुदरहा और विक्रमजोत ब्लॉक की स्थिति बेहद खराब है। सीडीओ ने कहा कि यहां के बीडीओ ने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं तो आयुक्त ग्राम्य विकास को कार्रवाई प्रस्तावित कर दी जाएगी। जिन ब्लॉकों में अभी तक आवास का निर्माण शुरू नहीं हुआ और मस्टरोल जारी हुआ उनमें सबसे अधिक दुबौलिया में 764 आवास, गौर में 751, हर्रैया में 458, बहादुरपुर में 420, कुदरहा में 418 और विक्रमजोत में 316 सहित कुल 3127 आवास हैं।
मानव दिवस सृजन में भी नोटिस
मानव दिवस सृजन करने में भी बहादुरपुर, दुबौलिया, कप्तानगंज, रामनगर, सल्टौआ एवं साऊंघाट के बीडीओ लापरवाही बरत रहे हैं, जिसके चलते मनरेगा श्रमिकों को समय से रोजगार नहीं मिल रहा। इन सभी बीडीओ के खिलाफ सीडीओ ने कार्रवाई को चेताया है।