कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता(
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जवाहर लाल नेहरू जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी और विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और भूकंप से बचाव के मॉडलों के साथ ही सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नाटक का मंचन भी हुआ। कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय में सोमवार को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। इस अवसर पर नाटक के माध्यम से छात्राओं ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने संदेश दिया। डीआईओएस शिवचंद राम ने कहा कि विज्ञान की उपयोगिता बढ़ रही है। आज के दौर में नित नई खोज हो रही है। इससे तमाम क्षेत्र में नागरिकों को सहूलियतें मिल रहीं हैं। शिक्षक आगे आकर छात्रों को विज्ञान में रुचि पैदा करें। ताकि छात्र छात्राएं देश हित में योगदान कर सकें। कक्षा 10 की वंदना ने भूकंप सूचक यंत्र, कक्षा नौवीं के अंकित पांडेय ने कीट भक्षक यंत्र, यश तिवारी ने अपशिष्ट प्रबंधन, वैैैभव सिंह ने सनलाइट सेंसर और बल्ब, हर्षित मिश्र ने इंसेफेलाइटिस और अल्का शर्मा ने स्वस्थ्य और समाज के बारे में मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में वीके सिंह, डीके मौर्य, अंजुरानी राय रहीं। इस दौरान पीके शर्मा, स्नेहलता पांडेय, कामिनी पांडेय आदि रहे।