फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी दरोगा बना रहा दबाव

Tue, 21 Nov 2017 12:02 AM IST
deoria
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सलेमपुर(देवरिया)। दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने आरोपी दरोगा और उसके करीबियों पर उसे मौन रहने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित से एसपी से मिलकर शिकायती पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को उसी गांव का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी को रेलवे स्टेशन रोड से बरामद किया। बयान दर्ज करने के बाद सुपुर्दगी के लिए पुलिस ने घरवालों को बुलाया, लेकिन उन्होंने साथ ले जाने से इंकार कर दिया। कोर्ट में पेशी के बाद किशोरी को बालिका गृह बलिया में रखे जाने का निर्देश दिया गया। किशोरी का आरोप है कि बलिया बालिका गृह ले जाने से पूर्व दरोगा ने उसे रात में पहले अपने आवास में रखा और कई बार उससे दुराचार किया। लिखित बयान दर्ज करने की बात कहते हुए कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया और उसे भगाने वाले युवक को जमानत दे दी। पीड़ित किशोरी ने एसपी राकेश शंकर को शिकायती पत्र देकर दरोगा पर केस दर्ज करने की मांग की है। अगर उसे न्याय नहीं मिला तो उच्चाधिकारियों की शरण लेगी। किशोरी का आरोप है कि आरोपी दरोगा और उसके करीबी उस पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव डाल रहे हैं। वहीं आरोपी दरोगा किशोरी के आरोप को मनगढ़ंत कहानी बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें