फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ ने जीता उद्घाटन मुकाबला

Thu, 02 Nov 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रीजनल स्टेडियम में बास्केटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में गीडा की सीईओ हर्षिता माथुर ने किया। उद्घाटन मैच वाराणसी और मेरठ मंडल के बीच खेला गया। इसमें मेरठ ने 59-49 अंकों से वाराणसी पर जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में आगरा ने मिर्जापुर को 42-4 अंकों से पराजित किया। टीम की जीत की दहलीज पर पहुंचाने में आगरा के निखिल (8 अंक) की सक्रिय भूमिका रही। मिर्जापुर के कमर ने चार अंक बटोरे।
विज्ञापन


तीसरे मैच में लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बस्ती मंडल को 64-13 से पराजित किया। लखनऊ की ओर से मनी सिंह ने 16 अंक हासिल किए। चौथे मैच में कानपुर की टीम के न आने से आजमगढ़ को वॉकओवर दे दिया गया। पांचवे मैच में इलाहाबाद ने एकतरफा मुकाबले में फैजाबाद को 40-0 से हराया। लोकेश ने सर्वाधिक छह अंक हासिल किए। आखिरी मुकाबला लखनऊ और झांसी के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ 45-19 अंक से विजयी रहा। इससे पहले मुख्य अतिथि का स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बैज लगाकर किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता में 18 मंडल की टीमें भाग ले रही हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में एनईआर के डिप्टी सीसीएम तरुण शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह, एमके शर्मा, अश्वनी श्रीवास्तव, अशोक बर्नवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें