फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ऑनलाइन पर्ची बनवा सकेंगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
जिला अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीज अब ऑनलाइन पर्ची बनवा सकेंगे। इसके अलावा डॉक्टर, दवाओं की स्थिति से लेकर जांच सुविधाओं की जानकारी भी ऑनलाइन मिलेगी। जिला अस्पताल को ई- हॉस्पिटल सेवा से जोड़ा जा रहा है।
एनएचएम की ओर से डिजिटल इंडिया कैंपेन के तहत यूपी के 27 जिला अस्पतालों को ई- हॉस्पिटल सेवा से जोड़ा जा रहा है। इसमें गोरखपुर जिला अस्पताल भी शामिल किया गया है। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. राज कुमार गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। ई- हॉस्पिटल सेवा से अस्पताल को जोड़ने के लिए बीएसएनएल को लीज लाइन तैयार करने की जिम्मेदारी शासन स्तर से दी गई है। वहीं नेटवर्किंग की मानीटिरिंग और डाटा फीडिंग आदि के लिए एक निजी कंपनी से करार भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों का रिकॉर्ड भी होगा ऑनलाइन
ई- हॉस्पिटल सेवा के तहत अस्पताल में आने वाले मरीजों का डाटा भी ऑनलाइन किया जाएगा। रिपोर्ट या पर्चा आदि खोने की स्थिति में भी मरीज की सारी डिटेल ऑनलाइन मिल सकेगी।

ई- हॉस्पिटल सेवा में ये मिलेंगी सुविधाएं
ऑनलाइन ओपीडी का पर्चा बनवाया जा सकेगा
अस्पताल में उपलब्ध सभी तरह की दवाओं की जानकारी होगी।
किस विभाग की ओपीडी में किस डॉक्टर की ड्यूटी है यह भी जाना जा सकेगा
अस्पताल में होने वाली जांचों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध रहेगी
इमरजेंसी, इंडोर व आउट डोर वार्ड भी ऑनलाइन किए जाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें