फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेक हो गईं जिले की 10 राशन दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। जिले की 10 राशन दुकानें हाईटेक हो गईं हैं। इन सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से अब डिजिटल पेमेंट संभव हो सकेगा। इसके साथ ही कोटेदार कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर मिलने वाली अन्य सुविधाएं देने में भी सहयोग करेेंगे। इस काम के लिए गोरखपुर जिले को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम राजीव रौतेला ने सीएससी, ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा खाद्य एवं रसद विभाग के सहयोग से 10 कोटेदारों को लैपटॉप एवं सिगनल फिंगर प्रिंट स्कैन डिवाइस बांटकर इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जनपद में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर डिजिटल पेमेंट की शुरुआत के लिए गोरखपुर को पायलट प्रोजेक्ट के तहत चुना गया है। लैपटॉप पाने वालों में अयोध्या प्रसाद, दान बहादुर, रमाकांत, चंद्रभान, रामजी मौर्य, परशुराम, जयहिंद, जनार्दन, नंदू और सावित्री देवी हैं। इस मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सीएससी के प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें