फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अक्टूबर को गोरखपुर पहुंचेगी किसान मुक्ति यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। स्वराज अभियान के तहत किसान मुक्ति यात्रा चार अक्टूबर को गोरखपुर पहुंचेगी। मंगलवार को पंत पार्क में स्वराज अभियान की बैठक में किसान मुक्ति यात्रा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। साथ ही अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव और किसान मुक्ति यात्रा के संयोजक बीएम सिंह की जनसभा को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

पैरा वेटेनरी संघ, किसान संघ, भाकपा माले, शिक्षित बेरोजगार संघ एवं विभिन्न संगठनों की इस बैठक में स्वराज अभियान के जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने बताया कि किसान मुक्ति यात्रा की शुरुआत मध्य प्रदेश से हुई है और वर्तमान में यह यात्रा दक्षिण भारत में है। इसे देश के करीब 150 से अधिक किसान संगठनों का समर्थन है। पूर्वांचल के लिए इस यात्रा की शुरुआत दो अक्टूबर को चंपारण से होगी और चार अक्टूबर को देवरिया होते हुए दिन में करीब 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा आजमगढ़ निकल जाएगी। बैठक में राजेश साहनी, अरविंद सिंह, डॉ. रामकिशुन सिंह, मार्कंडेय मणि, विनोद सिंह फौजी, रमेश यादव, मनोरमा देवी, अमित श्रीवास्तव, रणविजय पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें