फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवीय यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
मालवीय यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन रविवार को यूनिवर्सिटी के बहुउद्देशीय भवन में दोपहर 2 बजे से होगा। इसकी अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मेधावियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित करेंगे। दीक्षांत समारोह से पहले शनिवार को रिहर्सल किया गया। कुलपति प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शैक्षिक सत्र 2015-17 के 14 टॉपरों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले 28 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट मिलेगा। एमटेक की 12 ब्रांच, एमसीए और एमबीए के एक-एक मेधावी मेधावियों को सर्टिफिकेट सम्मान मिलेगा। समारोह में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन और जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा के कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चौहान भी रहेंगे।

रामानुजम हॉस्टल का लोकार्पण
सीएम योगी आदित्यनाथ कैंपस में नवनिर्मित 240 कमरों के पुरुष हॉस्टल का लोकार्पण करेंगे। इसका फायदा बीटेक और एमटेक के छात्रों को मिलेगा। छात्रों के कैंपस में ही रहने की व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन


बाढ़ पीड़ितों की मदद को पांच लाख रुपये
मालवीय यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे। सीएम राहत कोष में 5 लाख 11 हजार 242 रुपये का चेक बनवाया गया है। कुलपति ने बताया शिक्षक, कर्मचारियों ने एक-एक दिन का वेतन दिया है। संबंधित चेक मुख्यमंत्री को दिया जाएगा।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे लें दीक्षांत परिधान
दीक्षांत समारोह की समितियों के समन्वयक डॉ. केजी उपाध्याय ने बताया कि बिना परिधान के किसी भी विद्यार्थी को समारोह में एंट्री नहीं मिलेगी। छूटे हुए विद्यार्थी संबंधित विभागों में सुबह 9:30 से 11 बजे तक परिधान हासिल कर सकते हैं।

इन्हें गोल्ड मेडल
रोहित पटेल
मो. सलीम आजाद
ऋतु राय
दुर्गेश प्रसाद मिश्रा
पूजा वर्मा
विद्या श्रीवास्तव
आकृति पांडेय
श्रेय कसेरा
नीलेश आनंद श्रीवास्तव
सौरभ कुमार पांडेय
रवि शंकर राय
कृति श्रीवास्तव
अनुमिता अग्रवाल
गौरव कुमार कौशल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें