गोरखपुर।
नदियों का जलस्तर कम होने के बाद पानी से होने वाली बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। रोकथाम के लिए नगर निगम ने मुहिम के तहत दवाइयां बांटने के अलावा संक्रमण रोकने के लिए छिड़काव कराना शुरू कर दिया है।
राप्ती नदी के बांध के किनारे के लाल डिग्गी, हनुमान गढ़ी समेत राप्ती नदी के बांध के किनारे के इलाके लोगों में उल्टी, दस्त जैसी पेट की बीमारियों बढ़ने लगी हैं। साथ ही संक्रमण भी बढ़ने लगा है। इसको देखते हुए शनिवार को नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने लाल डिग्गी, हनुमानगढ़ी समेत राप्ती नदी के बांध के किनारे इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव के अलावा स्प्रेइंग किया। इस दौरान डॉ. रस्तोगी ने कहा कि छिड़काव अभियान लगातार चलेगा। इसके अलावा लोगों को क्लोरीन की गोली और ओआरएस पाउडर भी दिया जा रहा है। लोगों से पानी को उबाल कर पीने या फिर 20 लीटर पानी में क्लोरीन की एक गोली के इस्तेमाल की सलाह दी जा रही है।