फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरिचहवा,शिवपुर में पहुंचाई गई राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। गंडक नदी की बाढ़ से प्रभावित खड्डा क्षेत्र के 22 मजरों के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए बुधवार को जिला प्रशासन ने हेलीकाप्टर की मदद ली। कसया हवाई पट्टी से एयरफोर्स के हेलीकाप्टर के जरिए बाढ़ में फंसे 10 हजार परिवारों को तीन दिन के लिए जरूरी सामान पहुंचाया गया।
विज्ञापन

डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए फिलहाल 20 लाख रुपये दिए गए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को बचाने और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ की तीन टीमें और फ्लड पीएसी की तीन प्लाटून पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी है। बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए व्यापार मंडल, मारवाड़ी सेवा समिति, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, ईंट भट्ठा संघ, चीनी मिल, हिंदू युवा वाहिनी आदि के लोग जुटे हुए हैं। बाढ़ से जुड़ी जानकारी के लिए व्हाट्स एप ग्रुप भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर और इलाहाबाद से एयरफोर्स की टीम बाढ़ प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री, दवा, कपड़ा आदि पहुंचा रही है। बुधवार की शाम हेलीकाप्टर के जरिए बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित मरिचहवा और शिवपुर में एयरफोर्स के अनिल मेहरोत्रा की अगुवाई में आई पांच सदस्यीय टीम ने लंच पैकेट, पांच क्विंटल चिउड़ा, गुड़ व जरूरी दवाइयां पहुंचाई। इस दौरान एसपी यमुना प्रसाद, एडीएम कृष्ण लाल तिवारी, एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, जिला पूर्ति अधिकारी समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें