फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 कॉलेजों में मिली नकल, कटेंगे 30 फीसदी मार्क्स

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
सत्र 2016-2017 की वार्षिक परीक्षाओं में गोरखपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध 29 कॉलेजों में सामूहिक नकल की पुष्टि हुई है। आरोपी कॉलेजों में परीक्षा देने वाले छात्रों के 30 फीसदी मार्क्स काटे जाएंगे। गुरुवार को यूनिवर्सिटी में हुई परीक्षा समिति की बैठक पर इस निर्णय पर मुहर लगी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं के दौरान केंद्रीय सचल दस्ते ने 50 से अधिक कॉलेजों में सामूहिक नकल की रिपोर्ट की थी। एक्सपर्ट की जांच में 29 कॉलेजों के यूजी और पीजी के 40 सब्जेक्ट में सामूहिक नकल की पुष्टि हुई। रिपोर्ट पर परीक्षा समिति ने अपना निर्णय दिया है। इसके साथ ही जिन कॉलेजों में सामूहिक नकल मिली है, उन्हें नए सत्र में दोबारा केंद्र नहीं बनाने का निर्णय लिया गया है। जांच में जिन कॉलेजों को क्लिन चिट मिली है उनके रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



27 तक जमा करें फीस, नहीं तो लगेगा अर्थदंड
परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिन कॉलेजों ने अब तक परीक्षा शुल्क यूनिवर्सिटी में जमा नहीं कराया है। उन्हें 27 जुलाई तक फीस जमा करने का आखिरी मौका दिया गया है। तय सीमा के बाद शुल्क जमा करने वाले छात्रों को 100 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से अर्थदंड भरना होगा। साथ ही इनकी संबद्धता वापस लिए जाने की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें