गोरखपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) की दसवीं में भी बेटियों ने ऊंची उड़ान भरी है। सोमवार को घोषित हुए नतीजों में लड़कों के मुकाबले 2.62 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। जिले के टॉप-5 में 12 मेधावी शामिल हैं, इसमें पांच बेटियां हैं।
दसवीं की परीक्षा के लिए जिले के 13354 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 152 ने परीक्षा छोड़ दी थी। जिले 86 विद्यालयों के 13202 विद्यार्थी शामिल हुए। इनकी परीक्षा जिले के 19 केंद्रों पर कराई गई थी। अब नतीजे आए तो जिले के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। 2018 के मुकाबले इस बार 6.54 फीसदी ज्यादा विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। पिछली बार 86.25 फीसदी विद्यार्थियों को सफलता मिली थी, वहीं इस बार का आंकड़ा 92.79 फीसदी है।
सीबीएसई के इलाहाबाद जोन कार्यालय से जारी मेधावियों की सूची
विद्यार्थी फीसदी स्कूल का नाम
आदित्य प्रताप सिंह 98.6 (493/500) डिवाइन पब्लिक स्कूल घोसीपुरवा मोहानपुर
पार्थ शुक्ला 98.4 (492/500) सरमाउंट इंटरनेशनल स्कूल सिद्धार्थपुरम
राहुल कुमार गुप्ता 98.2 (491/500) आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी गोरखनाथ
जया चौहान 98.2 (491/500) सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल
शिवांगी चौधरी 98 (490/500) जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखनाथ
मृत्युंजय कश्यप 98 (490/500) जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखनाथ
विष्णु यादव 98 (490/500) पूर्वांचल पब्लिक स्कूल कौड़ीराम
अरीबा फातिमा 97.8 (489/500) जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखनाथ
यशस्वी त्रिपाठी 97.8 (489/500) लिटिल फ्लावर स्कूल गीडा
कौशिकी गौर 97.8 (489/500) जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखनाथ
मो. जफर नवीस 97.8 (489/500) जेपी एजूकेशन एकेडमी नथमलपुर
अविनाश मिश्रा 97.8 (489/500) सेंट्रल हिंदू स्कूल दिव्यनगर
रिजल्ट एक नजर में
कुल पंजीकृत विद्यार्थी 13354
कुल परीक्षार्थी 13202
कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी 92.79 फीसदी
लड़के उत्तीर्ण 91.87 फीसदी
लड़कियां उत्तीर्ण 94.49 फीसदी