फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहवा सहित कई गांवों में खसरा का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दशहवा सहित कई गांवों में खसरे का प्रकोप
विज्ञापन

बरवापट्टी। थाना क्षेत्र के दशहवा गांव में 27 वर्षीय एक महिला की खसरा से मौत के बाद भी यह बीमारी थमी नहीं है। उसके पति समेत गांव के कई लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं।
दशहवां निवासी प्रमोद चौहान की पत्नी बबिता देवी (27) खसरा की चपेट में आ गई थी। परिजन इलाज में जुटे ही थे कि रविवार को उसकी मौत हो गई। प्रमोद (28) भी इस बीमारी से जूझ रहा है। इसके अलावा सीता पुत्री झापस, प्रीति पुत्री छोटेलाल, राहुल, दिनेश, शिव, राजेश, सागर, रेनू, अभिषेक समेत कई अन्य लोग इस रोग की चपेट में हैं। इसी प्रकार अमवा खास टोला, पिपरही, उल्टहवा, गोबरहा, चालाकी पट्टी, धोकरहां गांव में कई परिवारों में इस रोग से लोग जूझ रहे हैं। धोबीघटवा में भी कुछ बच्चों में इसके लक्षण देखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह ने बताया कि सीएचसी प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. एके पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों की टीम गांव में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें