फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकीकृत विकास योजना में गड़बड़ी

विज्ञापन
letter
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एकीकृत विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं की जांच में गड़बड़ी पाई गई है। शासन की गाइड लाइन के विरुद्ध 9 ग्राम पंचायतों का चयन गलत पाते हुए अनियमितता साबित हुई है। बार-बार उच्चाधिकारियों की ओर से दोषी के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश पर भी जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। सीडीओ ने समाज कल्याण अधिकारी को पत्र लिखकर अविलंब कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट न देने पर शासन को पत्र लिखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी की ओर से जिला समाज कल्याण अधिकारी को भेजे गए पत्र में अवगत कराया कि एकीकृत विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2015-16, वर्ष 2016-17 में गलत चयनित ग्रामों के संबंध में बिना स्थिति स्पष्ट किए धनराशि अवमुक्त किए जाने के लिए दोषी कर्मचारियों, अधिकारियों के खिलाफ अपनी स्पष्ट आख्या के साथ कार्रवाई के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने व उक्त परियोजनाओं पर कार्य रोकते हुए व्यय हुई धनराशि की वसूली के लिए निर्देशित किया गया था। बावजूद इसके 4 माह बाद भी अवगत नहीं कराया गया, यह कृत्य उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों की अवहेलना के साथ ही संलिप्त को संरक्षण देने का स्पष्ट प्रमाणक है।अब तक की गई कार्रवाई से अवगत कराने के लिए सख्त हिदायत देते हुए पत्रावली उपलब्ध न होने की दशा में कार्रवाई के लिए शासन को संदर्भित करने की चेतावनी दी है। मुख्य विकास अधिकारी की ओर से जारी पत्र की पुष्टि जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह ने की है।

इन परियोजनाओं का गलत चयन
जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच में जिन परियोजनाओं का शासन के गाइड लाइन विरुद्ध पाया गया, उनमें भनवापुर के ग्राम सेमरी, हरनाखुरी, बिजवार बढ़ई, भरवटिया मुस्तहकम, डिब्लीडीटा मिश्र, मन्नीजोत, महुआ खुर्द, पेड़ारी मुस्तहकम, डुमरियागंज के बेवा मुस्तहकम शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें