ट्रक के टक्कर से तीन लोग घायल
घुघली। थाना क्षेत्र के हरखा प्यास गांव के सामने शुक्रवार की रात ट्रक के टक्कर से बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें पुलिस की मदद से इलाज के लिए पीएचसी घुघली भेजा गया। वहां इलाज के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोगों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
लोगों ने बताया कि क्षेत्र के बारी गांव से मेला देखकर एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे सोफड़ा थाना कोठीभार निवासी मजीद (55), शैलेन्द्र (22) तथा छोटू (19) को हरखा प्यास गांव के सामने ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे तीनों घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक समेत चालक फरार हो गया। मेले में ड्यूटी से वापस लौट रहे घुघली थाने के एसआई सुफियान ने घायलों को पीएचसी घुघली भेजवाया।