फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में 31 अक्टूबर तक करें सौभाग्य से रोशन

Thu, 12 Jul 2018 02:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कार्यदायी संस्थाओं को 31 अक्टूबर तक हर हाल में ग्रामीण इलाके में विद्युतीकरण का कार्य पूरा करना है। लापरवाही करने वाली फर्म के अलावा अधिकारियों पर भी कार्रवाई तय है। उक्त बातें ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने लखनऊ में प्रदेश भर से आए मुख्य अभियंताओं और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कहीं। बैठक में गोरखपुर जोन से भी दोनों कार्यदायी संस्थाएं और मुख्य अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में शामिल रहे मुख्य अभियंता ने बताया कि बैठक में मंत्री ने गोरखपुर और देवरिया की कार्यदायी संस्था एलएंडटी की कार्यप्रणाली पर संतोष जताया। साथ ही 31 अक्टूबर तक का वक्त दिया ताकि विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो सके। इसके अलावा महराजगंज और कुशीनगर की कार्यदायी संस्था जैक्शन की कार्यप्रणाली पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी अधीक्षण अभियंताओं से रोजाना कार्यदायी संस्था से काम की प्रगति रिपोर्ट भी लेने को कहा है।

चेयरमैन ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग

लखनऊ में बैठक के बाद चेयरमैन आलोक कुमार ने गोरखपुर के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 10 किलोवाट (एमआरआई) से अधिक वाले उपभोक्ताओं की लिस्ट तैयार कर सख्ती के साथ वसूली की जाए। ऐसे उपभोक्ता फर्जी तरीके से कनेक्शन पर बिजली के भार का खेल कर राजस्व की चपत लगाते हैं। इस दौरान गोरखपुर महराजगंज के सभी अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें