फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, गाड़ियां जलीं

Wed, 11 Jul 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
भगत चौराहा स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल के बगल में खाली में मैदान में टूटकर गिरा हाईटेंशन तार। स्कूटी व लोडर गाड़ी जल गई।
विज्ञापन
गोरखपुर। भगत चौराहा स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल के बगल से गुजरा हाईटेंशन तार मंगलवार की सुबह अचानक टूटकर खाली पड़ी जमीन में गिर गया। इससे वहां खड़ी एक स्कूटी व लोडर में आग लग गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना तारामंडल उपकेंद्र को दी लेकिन लापरवाही का आलम यह रहा कि करीब 20 मिनट बाद विद्युत आपूर्ति बंद की गई।
विज्ञापन

भगत चौराहा स्थित आक्सफोर्ड स्कूल के बगल में अनवर का आवास है। इसके लगे ही खाली जमीन है। अनवर की लोडर गाड़ी व मोहल्ले के राम प्रताप सिंह की स्कूटी यहां खड़ी थी। खाली जमीन के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार मंगलवार की सुबह अचानक टूटकर नीचे खड़ी स्कूटी और लोडर पर गिर गया। हाई वोल्टेज करंट से दोनो गाड़ियां जलने लगीं। आग मैदान की झाड़ियों में भी फैलने लगी। लोगों ने तार टूटने की सूचना बिजली निगम को दी। सूचना के लगभग 20 मिनट बाद आपूर्ति ठप की गई। इसके बाद पानी डालकर आग बुझाई गई।

गनीमत रही कोई नहीं था मैदान में

खाली मैदान में सुबह अक्सर लोग टहलते हैं। मंगलवार की घटना के बाद लोगों के मन में डर घर कर गया है। लोगों का कहना है कि अगर मैदान पर लोग टहल रहे होते तो जान की हानि तय थी। निगम की लापरवाही किसी की जान पर भारी पड़ जाती।


हाईटेंशन तार के फाल्ट होकर टूटने पर सप्लाई स्वत: बंद हो जाती है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसकी जांच कराई जाएगी।
- एके सिंह, अधीक्षण अभियंता शहरी
 

कई इलाकों में झूल रहे हाईटेंशन तार

गोरखपुर। शहर के बीच स्थित जगन्नाथपुर मोहल्ला। यहां गली के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार खतरनाक तरीके से झूल कर काफी नीचे आ गया है। मोहल्ले के सैकड़ों लोग इस रास्ते से रोजाना आते-जाते हैं। स्थिति यह है कि मोटरसाइकिल सवारों को सिर झुका कर इसके नीचे से निकलना पड़ता है। कुछ यही हाल शहर के वार्ड नंबर 28, जंगल सालिक राम के कलेक्ट्री का है। सड़क से महज छह फीट ऊपर से ही हाईटेंशन तार जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत की लेकिन स्थिति जस की तस है। तार को ऊपर नहीं किया जा रहा है। ऐसे ही शहर के विभिन्न इलाकों बक्शीपुर, रेती रोड, हिंदी बाजार, भालोटिया मार्केट आदि में तार झूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाईटेंशन तारों का मानक से नीचे झूलना गलत है। ऐसे इलाकों की जानकारी जुटाकर तत्काल इसे ठीक किया जाएगा।
- एमके अग्रवाल, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें