फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड काउंसिलिंग आज से

Fri, 01 Jun 2018 01:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : self
विज्ञापन
गोरखपुर। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की काउंसिलिंग शुक्रवार से शुरू होगी। पहले सप्ताह में एक से 25,000 रैंक वाले अभ्यर्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। काउंसिलिंग प्रक्रिया 11 जुलाई तक होगी। वहीं, पूल काउंसिलिंग 28 से एक जुलाई तक होगी।
विज्ञापन


बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. नवीन खरे ने बताया कि काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों को छह चरणों से गुजरना होगा। अभ्यर्थी बिना मूल प्रमाणपत्रों के शामिल नहीं हो सकेंगे। प्रोविजनल और इंटरनेट से डाउनलोड किए हुए अंकपत्र या दस्तावेजों के आधार पर प्रवेश नहीं मिलेगा। कुछ मामलों में रियायत दी जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को इंटरनेट की मार्कशीट पर स्कूल के प्रिसिंपल या यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार से प्रमाणित कराना होगा। मूल प्रमाणपत्रों की जरूरत रजिस्ट्रेशन के दौरान पड़ेगी। दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी।


ये स्वप्रमाणित दस्तावेज रखें साथ

स्वीकृति पत्र का प्रिंट आउट, आवेदन फार्म, एडमिट कार्ड और बीएड प्रवेश परीक्षा का स्कोर कार्ड, जन्मतिथि के सत्यापन के लिए हाईस्कूल सर्टिफिकेट, सभी मार्कशीट और सर्टिफिकेट, श्रेणी-उपश्रेणी और वेटेज प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, फीस रसीद की फोटोकॉपी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह होगी फीस

काउंसिलिंग फीस- 750 रुपये
कॉलेज फीस - 5000 रुपये

यह है शेड्यूल

1-5 जून - 1 से 25000 रैंक
7-10 जून- 25001 से 75000 रैंक
12-15 जून- 75001 से 140000
17-20 जून- 140001 से आखिर तक
पूल काउंसिलिंग - 28 जून से एक जुलाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें