फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष में सिद्धार्थनगर को सूबे में पहला स्थान

Wed, 17 Jan 2018 12:30 AM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
program - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। मिशन इंद्रधनुष के क्रियान्वयन में सिद्धार्थनगर को पूरे प्रदेश में पहला स्थान मिला है। अभियान से पूर्व सितंबर में जिले के 2 वर्ष के बच्चों का पूर्ण प्रतिरक्षण 33 प्रतिशत था, जिसके आधार पर जिला 72वें स्थान पर था। अक्टूबर, नवबंर, दिसंबर के तीनों चरणों में 58.64 प्रतिशत के सुधार के साथ जिला टॉप पर पहुंच गया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस में डीएम कुणाल सिल्कू ने यह जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए अभियान में लगी पूरी टीम को श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं की ट्रेकिंग के लिए संचालित एमसीटीएम पोर्टल पर बेहतर उपलब्धि हासिल करते हुए जिले में शीर्ष 10 जनपदों में चौथा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि आईजीआरस पोर्टल, एंटी भू-माफिया अभियान में भी जिले की रैंकिंग पूरे प्रदेश में बेहतर रही है। यह पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें