घुघली में दो करोड़ का घपला, पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित 11 से वसूली होगी
बीआरजीएफ, राज्य वित्त आयोग, मनरेगा की राशि का दुरुपयोग पकड़ा
महराजगंज। घुघली ब्लाक में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में दो करोड़ रुपये का घपला पकड़ में आया है। डीएम ने इस मामले में पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित 11 लोगों से रकम की वसूली के निर्देश दिए हैं।
सीडीओ रामसिंहासन प्रेम ने बताया कि इस सिलसिले में तत्कालीन ब्लाक प्रमुख सुशीला से 6774731 रुपये, बीडीओ देवेश चंद से 3616438, कृष्ण कुमार से 1567509, हूबलाल से 1533484, एडीओ एजी गोपाल प्रसाद से 5326625, कार्यप्रभारी ऋषिकेश से 119117, मृत्युंजय द्विवेदी से 572276, मनोज कुमार से 604740, एडीओ (सहकारिता) विनय प्रकाश से 27310, सुनील कुमार पटेल से 9938, कनिष्ठ लेखा लिपिकीय चंद्र मोहन से 48328 रुपये की रिकवरी का नोटिस जारी किया गया है।
घपला वर्ष 2012-13 से 2014-15 में बीआरजीएफ, राज्यवित्त आयोग तथा मनरेगा के फंड से हुए कामों और भुगतान पर आधारित शिकायत की जांच में पकड़ा गया है।