फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान हो या ड्रामा, जुबिली कॉलेज दोनों ही में अव्वल

Sun, 19 Nov 2017 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय जुबिली इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान एवं ड्रामा प्रतियोगिता में जिले के 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें जुबिली इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को विज्ञान और ड्रामा दोनों में पहला स्थान मिला। प्रतियोगिता में शिक्षकों ने भी विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए जिसमें डॉ रेखा श्रीवास्तव, नीतू यादव, विनीता, निखिल कुमार, रुचि उपाध्याय और इति श्रीवास्तव को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र नाथ सिंह एवं डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने प्रदर्शित मॉडलों को देखा और विद्यार्थियों की मेधा की सराहना की। निर्णायक मंडल में सुरेश कुमार साह, जनाब अली, विजय कुमार सिंह शामिल रहे। आयोजन में जयदीप सहाय, जगत बिहारी मिश्र, ज्ञानेश पांडेय, रामबरन यादव, जय प्रकाश, डॉ शुभ्रा सिंह, अंशु सिंह, किरन कुमार आरेतो, दुर्गा प्रसाद यादव, प्रमोद कुमार आदि ने सहयोग किया।

सीनियर वर्ग के विजेता
सीनियर वर्ग में स्वास्थ्य आधारित मॉडल पर जुबिली इंटर कॉलेज के योगेश त्रिपाठी को प्रथम तथा राजकीय एडी इंटर कॉलेज की अंजली तिवारी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। संयोजन प्रबंधन एवं खाद्य सुरक्षा पर तैयार किए गए मॉडल में जुबिली इंटर कॉलेज के अमन यादव, अपशिष्ट प्रबंधन एवं जलाशयों का संरक्षण विषय पर नीना थापा इंटर कॉलेज के आदित्य उपाध्याय, परिवहन एवं संचार विषय पर जुबिली इंटर कॉलेज के अनुज केसरा, डिजिटल एवं तकनीकी समाधान पर शिवम जायसवाल तथा गणितीय प्रतिरूप विषय पर मॉडल में नीना थापा इंटर कॉलेज की अनुराधा राय को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग के विजेता
जूनियर वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में जुबिली इंटर कॉलेज के अमन, एमपी के श्लोक जायसवाल और सुधीर कुशवाहा को प्रथम स्थान मिला। अन्य मॉडलों पर फहद नफीस, अभिषेक कुमार, दिलीप, नीरज विश्वकर्मा, निखिल दुबे को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें