फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जन विरोधी नीतियों को गिनाएंगे सपाई

विज्ञापन
पार्टी दफ्तर पर बैठक करते सपाई। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के दौरान सपाई लोगों के बीच भाजपा की नीतियों को जन विरोधी बताने के साथ ही अपनी पिछली सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। शुक्रवार को बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई चुनाव संचालन समिति की बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने समिति के सदस्यों से इसका आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर निगम में मेयर व पार्षद तथा नगर पंचायतों में चेयरमैन पर सदस्य प्रत्याशियों को जिताने के लिए हर कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता पूरी तरह से त्रस्त है। किसान, व्यापारी, छात्र, बेरोजगार, नौजवान महिलाएं सभी अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। नोटबंदी व जीएसटी ने छोटे व्यापारियों को तबाह कर दिया है। भाजपा जनता को तबाह कर नोटबंदी का जश्न मना रही है। इस दौरान गोला नगर पंचायत के कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कई साथियों सहित सपा की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में जवाहरलाल मौर्य, जगदीश यादव, राममिलन यादव, मोहसिन खान, चंद्रबली यादव, गीतांजलि यादव, अवधेश यादव, रजनीश यादव, फि रंगी प्रसाद, मनुरोजन यादव, राम सिंह, यशपाल रावत, शारदा देवी, किसान सिंह, राघवेंद्र तिवारी राजू, साधू यादव, अमरेंद्र निषाद, अभिमन्यु यादव, मिर्जा कदीर बेग, अशोक यादव, पंकज शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें