फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंठल जलाया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल कुमार ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने भी फसलों के डंठल या अन्य अवशेष जलाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि इसको रोकने के लिए अधिकारियों की टीम गठित कर नियमित निगरानी की जाए।
विज्ञापन

सोमवार को रबी फ सल की तैयारियों के संबंध में सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग यह सुनिश्चित करें कि जिस क्षेत्र में जो बीज-खाद की जरूरत है वह उस क्षेत्र के किसानों को मिलें। कमिश्नर ने गन्ने के साथ तिलहन के फसलों के बोने के बारे में किसानों को जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार कराने पर भी बल दिया। इस दौरान संयुक्त कृषि निदेशक, उप निदेशक मत्स्य, उप निदेशक कृषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें