फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से स्टेट बैंक में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपीगंज।
शार्ट सर्किट से स्टेट बैंक की शाखा में आग लग गई। अफरातफरी के बीच कर्मचारियों और ग्राहकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान बैंक में लगा इमरजेंसी सायरन, अग्निशमन यंत्र दगा दे गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गोरखपुर-सोनौली रोड पर दिवंगत चौथी राम का मकान है। इन्हीं के मकान की दूसरी मंजिल पर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे कर्मचारी काम निपटाकर बैंक बंद करने की तैयारी में जुटे थे। कुछ उपभोक्ता भी बैंक में थे। प्रबंधक रवींद्र कुमार के अनुसार इसी दौरान सिस्टम रूम में एसटी वायरिंग से शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे कर्मचारियों के बीच भगदड़ मच गई। इस दौरान इमरजेंसी सायरन और अग्निशमन यत्रों के दगा देने पर परेशानी और बढ़ गई। सूचना पर पहुंचे एसओ राणा देवेंद्र प्रताप सिंह, सिपाही संजय सिंह, नगर व्यापार मंडल के जय प्रकाश, रवि दुबे, रमेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, कमलेश अग्रहरी, विमल जायसवाल, अवधेश मिश्रा ने लोगों के सहयोग से आग को काबू में किया। फायर सर्विस की तीन गाड़ी, नगर पंचायत का टैंकर मौके पर देरी से पहुंचे। वहीं आग लगने की वजह से लोगों ने मकान खाली करना शुरू कर दिया था। बैंक प्रबंधक ने कहा कि कैश सुरक्षित हैं। कंप्यूटर सिस्टम, एसी, पंखे आदि पूरी तरह से जल गए हैं। नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें