फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवप्रताप शुक्ला के मंत्री बनने पर बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य शिवप्रताप शुक्ला के केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जाने पर भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। सांसद के आवास पर भी समर्थकों ने पटाखे दागे और मिठाइयां बांटी।
पार्टी कार्यालय एवं शिवप्रताप शुक्ल के आवास पर जुटे कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी एवं धर्मेद्र सिंह ने कहा कि मोदी ने शिवप्रताप को मंत्री बनाकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष औसाफ अहमद सिद्दीकी ने कहा कि शिवप्रताप शुक्ल के मंत्री बनने से यह साबित हो गया कि भाजपा में कार्यकर्ताओें का सम्मान सुरक्षित है। यहां कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। दीन दयाल नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री बनने पर जश्न मनाया। शास्त्री चौक पर मंगल तिवारी, पवन शुक्ला के नेतृत्व में शिवप्रताप के मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बधाई देने वालों में शिक्षक नेता शिवाकांत ओझा, योगेंद्र शुक्ला, रामअजोर यादव, सुरेश निषाद, देवेंद्र निषाद, दुर्गेश प्रसाद, अभिलाष शाही, अजीत निषाद, संतोष साहनी, सोमेश्वर पांडेय, श्रीराम मिश्र, नरेंद्र शुक्ला, विकास मिश्रा, अमित पांडेय, अमरनाथ पासवान, रविप्रकाश श्रीवास्तव, अमिता गुप्ता, दीपक सिंह, हरिश्चंद्र पाण्डेय, सतीश त्रिपाठी, मनु जायसवाल सहित अन्य कई लोग थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें