फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंक्चर साइकिल ट्रैक की क्वालटी जांची

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी की सरकार में बने साइकिल ट्रैक की जांच शुरू हो गई है। गुरुवार को अपर आयुक्त (प्रशासन) संजय सिंह, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन विनोद श्रीवास्तव और जीडीए सहायक अभियंता एसपी अरविंद ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से लेकर पैडलेगंज चौराहे तक के बीच कई जगहों पर खोदकर ट्रैक की गुणवत्ता जांची।
शासन के निर्देश पर कमिश्नर अनिल कुमार ने अपर आयुक्त (प्रशासन) को जांच सौंपी थी। इसी बीच बाढ़ आ जाने से अफसरों की राहत एवं बचाव कार्य में व्यस्तता की वजह से जांच शुरू नहीं हो सकी। बाढ़ का खतरा टलने के बाद अब अफसरों ने मोहद्दीपुर चौराहे से यूनिवर्सिटी चौराहे तथा गोरखपुर यूनिवर्सिटी से पैडलेगंज तक करीब सवा दो किलोमीटर लंबे साइकिल ट्रैक की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को मोहद्दीपुर चौराहे से यूनिवर्सिटी चौराहे तक करीब 10 स्थानों पर ट्रैक की खुदाई कर उसकी गुणवत्ता जांची गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो करोड़ की लागत से बने इस साइकिल ट्रैक की उपयोगिता पर तो पहले से ही सवाल उठ रहे थे। जांच में भी इसकी गुणवत्ता खराब पाई गई है। ट्रैक के बीच में पेड़, पोल और ट्रांसफार्मर आदि होने से उसपर साइकिल चला पाना मुमकिन नहीं है। बनने के बाद से ही इस ट्रैक को फुटपाथ मान कई ठेले-खोमचे वालों ने कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें