फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों को दी स्वास् थ्य संबंधी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरियों को दी स्वस्थ रहने की जानकारी
विज्ञापन

महराजगंज। लक्ष्मीपुर सीएचसी के ग्राम बड़हरा शिवनाथपुर में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोरियों को पोषण संबंधी जानकारी दी गई।अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. नवनाथ प्रसाद ने की। उन्होंने किशोरियों को होने वाली बीमारियों और उससे बचाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर डाक्टर की सलाह से ही दवा लें। बीपीएम गौरव कुमार ने किशोरियों को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी। काउंसलर पूजा सिंह ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए पोषण का ध्यान रखना सबसे जरूरी है। इस लिए पौष्टिक भोजन करें। इस बैठक में सभी किशोरियों को आयरन की गोली बांटी गई। इस दौरान पोषण सचिव रूपकला, विद्या त्रिपाठी आंगनबाड़ी के अलावा रेनू, सुशीला, सविता, फूल कुमारी, परमशिला, किरन, परमिला आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें