फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कमाने गए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। ग्राम घुघली बुजुर्ग निवासी राम वृक्ष यादव का इकलौता बेटा राजेश्वर विगत कुछ दिनों पूर्व घर से दिल्ली अपने साथियों के साथ कमाने गया था। बीती रात दिल्ली में वह अपने काम से लौटकर साथियों के साथ खाना खाया तथा परिजनों से लंबे समय तक बात की। पत्नी का हाल जानने के बाद वह सो गया। शुक्रवार सुबह जब समय से नहीं उठा तो उसके साथियों ने उसे बुलाने का प्रयास किया। कोई जवाब नहीं मिला तो लोगों ने किसी अनहोनी के संदेह पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का फाटक खोलवाया तो राजेश्वर अपने बिस्तर पर मृत पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया। साथ रह रहे लोगों ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। परिजनों सहित ग्रामवासियों को लाश आने की इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें