फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील परिसर में बैनामे को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। तहसील परिसर में अधिवक्ता के पास बैनामे से संबंधित जानकारी के लिए आए परिजनों से एक पक्ष ने तहसील परिसर में ही मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी जैसे ही एसडीएम को हुई तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी और दोषी को पुलिस के सुपुर्द करते हुए थाने भेजवा दिया।
विज्ञापन

बखिरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमवापुर मिश्र निवासी रामनरायन पुत्र गंगाधर ने सवा तीन बीघा खेत गांव स्थित रोड के समीप गांव के ही निवासी शिवपूजन पुत्र रामउजागीर मिश्र से 24 जुलाई 2017 को बैनाम करा लिया। जब इसकी जानकारी विक्रेता शिवपूजन के पुत्र सुरेंद्र मिश्र व बहु गुड़िया को हुई तो वह मेंहदावल तहसील आकर मामले की छानबीन करते हुए बैनामे को गलत ढंग से कराने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता से प्रार्थना पत्र व कार्रवाई के संबंध में परामर्श लेकर अधिवक्ता के चेम्बर से बाहर निकल रहे थे कि क्रेता रामनरायन पहुंच गए। इसके बाद गाली गलौज व मारपीट की घटना हुई। इस घटना में सुरेंद्र मिश्र घायल हो गए। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने दोनों पक्ष को एसडीएम के समक्ष पहुंचा दिया। एसडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने दोनों पक्ष की बात सुनने के बाद रामनरायन को पुलिस बुलाकर थाना भेजवा दिया और घायल सुरेंद्र मिश्र को प्राथमिक उपचार के लिए भेजवाया। एसडीएम की कार्रवाई व मारपीट का मामला तहसील परिसर में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें