फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुकृति शगुन के सिर सजा मिस फ्रैशर्स का ताज

विज्ञापन
फ्रेशर्स पार्टी पर सांस्कृतिक नृत्य करतीं छात्राएं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। कॉलेज की जूनियर और सीनियर छात्राओं के बीच दोस्ताना माहौल बनाने के उद्देश्य से सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर वूमेन में शनिवार को फ्रेशर्स डे का आयोजन किया गया। इसमें अनुकृति शगुन को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मिस फ्रेशर्स चुना गया। इस दौरान बीएड की छात्राओं ने पंजाबी गिद्दा पेश कर खूब धमाल मचाई।
विज्ञापन


नित्या ने एकल गीत और निशा ने एकल नृत्य पेश किया। आभा शुक्ला की मनमोहन प्रार्थना गाने से शुरू हुए कार्यक्रम में श्रद्धा पांडेय ने भाषण के साथ दर्शकों का स्वागत किया। मिस फ्रेशर्स चुनने के लिए डांसिंग, सिंगिंग, फैशन आदि प्रतियोगिताएं हुईं। निर्णायक मंडल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं के प्रदर्शन को देखने के बाद अनुकृति शगुन को मिस फ्रेशर्स चुना। कविता को द्वितीय और उरुष को तीसरा स्थान मिला।

प्रिंसिपल डॉ. सिस्टर मर्लिन जॉर्ज ने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया और विगत वर्ष की परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. फादर रोजर आगस्टिन, डॉ. फादर बेनी, आफरीन फामिता, सिद्धि पांडेय, डॉ. कनकलता, तूलिका मिश्रा, प्रीति दुबे, मनु श्रीवास्तव और वार्डन तथा टीचर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें