गोरखपुर।
प्रदेश सरकार के विधि, न्याय, राजनैतिक पेंशन एवं वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सरकार लोकतंत्र रक्षकों के साथ मजबूती से खड़ी है। लखनऊ में जल्द ही लोकतंत्र रक्षकों का सम्मेलन होगा। इसमें मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सभी लोकतंत्र रक्षकों को ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
जिला अधिवक्ता सभागार में आयोजित गोरखपुर एवं आजमगढ़ के लोकतंत्र रक्षकों के मंडलीय सम्मेलन में मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र रक्षकों की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की तरह सुविधाएं मांगी गई है, इस पर सरकार गंभीर है। लखनऊ में बने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आवास का आवंटन, रेलवे में एसी-2 में अटेंडेंट के साथ यात्रा, नौकरी और पढ़ाई में आरक्षण जैसे मुद्दों पर मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। राज्य सभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि लोकतंत्र रक्षकों का मानदेय 15 हजार से 25 हजार करने की मांग सरकार से की जाएगी।
इस दौरान विधायक शीतल पांडेय, जितेंद्र राय, राम सिंह, दिनेश चंद त्रिपाठी, विश्वकर्मा द्विवेदी, उमाशंकर तिवारी, रमाशंकर सिंह, छेदी लाल यादव, रमजान अली, बंका सिंह, जय प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
00
कानून मंत्री से मिलने पहुंचे अमनमणि
गोरखपुर। भाजपा नेता व गोरखपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश चंद त्रिपाठी के आवास पर विधि, न्याय, राजनैतिक पेंशन एवं वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री बृजेश पाठक ने पार्टी के सांसद, विधायक और पदाधिकारियों से मुलाकात की। सांसद पंकज चौधरी, शिव प्रताप शुक्ला, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, जय मंगल कन्नौजिया से गुफ्तगू की। इसी दौरान विधायक अमनमणि त्रिपाठी भी पहुंचे और मंत्री से मुलाकात की।