फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो छिनेगी बढ़नी ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी !

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर और मिठवल के बाद अब बढ़नी ब्लाक प्रमुख की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। प्रमुख विफई देवी के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव लेकर बुधवार को 44 सदस्यों का हुजूम कलेक्ट्रेट पहुंचा। डीएम को सदस्यों ने शपथ पत्र देकर तख्तापलट की कार्यवाही शुरू करने की मांग की। डीएम ने सभी शपथ पत्रों के सत्यापन व कानूनी सलाह के बाद तिथि तय कर सूचित करने का आश्वासन दिया। सपा सरकार में हुए ब्लाक प्रमुख चुनाव में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित बढ़नी ब्लाक प्रमुख पद विफई देवी ने सपा प्रत्याशी के रूप में 8 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। 73 सदस्यों वाले बढ़नी क्षेत्र पंचायत में 40 सदस्यों ने सपा प्रत्याशी विफई देवी के पक्ष में वोट किया था, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्धी रहीं शांति पासवान को 32 वोट मिले थे। एक मत नहीं पड़ा था। नजदीकी अंतर वाले इस मुकाबले के फलस्वरूप ब्लाक में सत्ता परिवर्तन के बाद से तख्तापलट की अटकलें लगाई जा रही थी। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए बुधवार को शांति पासवान की अगुवाई में 44 सदस्यों का हुजूम कलेक्ट्रेट पहुंचा। शोहरतगढ़ विधायक अमर सिंह चौधरी, सांसद प्रतिनिधि राजू पाल, अपना दल युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी सहित हियुवा पदाधिकारी भी सदस्यों के साथ मौजूद रहे। डीएम को बीडीसी सदस्यों ने शपथ पत्र देकर मौजूदा प्रमुख के प्रति अविश्वास जताया। विकास कार्यों में रुचि न लेने, अनियमितता बरतने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि ब्लाक प्रमुख विफई देवी की कुर्सी अल्पमत में है। लिहाजा शक्ति परीक्षण कर तख्तापलट कराएं। डीएम कुणाल सिल्कू ने सभी बिंदुओं पर विचार व शपथ पत्रों के सत्यापन के बाद अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक की तिथि करने का आश्वासन दिया। इस दौरान शपथ पत्र देने वाले सदस्यों के अलावा अपना दल-एस के जिलाध्यक्ष आत्माराम पटेल, हियुवा के जिला उपाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, बढ़नी ब्लाक अध्यक्ष विजय सिंह चौधरी, शशि आनंद शुक्ला, लालजी चौधरी, राजू मौर्य, महफूज मलिक, सहाब, मिनहाज, अताउल्लाह, लवकुश सैनी, बबलू यादव, रामअधीन मौर्य, वीरेंद्र चौधरी, छोटू चौधरी, नानमून, अमरनाथ भारती, नूर मोहम्मद, संतोष पासवान, बबलू मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
बढ़नी में हैं फिलहाल हैं कुल 72 सदस्य
बढ़नी ब्लाक में कुल 73 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पद है। इसमें फिलहाल 72 सदस्य मौजूद हैं। अर्री से निर्वाचित सदस्य सुनील की मृत्यु होने से पद रिक्त है। अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित ब्लाक प्रमुख पद पर काबिज होने के लिए 37 सदस्यों का समर्थन पाना जरूरी है। बुधवार को 44 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए शपथ पत्र दिया है। इससे मौजूदा प्रमुख की कुर्सी खतरे में साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें