फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार वोल्ट का तार गिरा, रुकी रहीं ट्रेनें

Fri, 12 Apr 2019 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
train
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर वाल्मीकिनगर रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार सुबह 25 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर जाने से करीब ढाई घंटे तक ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। सवारी गाड़ी और सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन अगल बगल के रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड को भी ग्रीनबेल्ट में लाने के लिए इलेक्ट्रिक इंजन चलाने की कवायद अंतिम चरण में है। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 7.20 बजे वाल्मीकिनगर रेलवे स्टेशन पर 25 हजार वोल्ट का तार टूटकर ट्रैक के समीप गिर गया। इसके चलते अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई हानि नहीं हुई, लेकिन ट्रेनों का संचालन रोक देना पड़ा। 55073 सवारी गाड़ी बगहा स्टेशन पर, 12566 बिहार सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन पनियहवा में तथा कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस खड्डा रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। 9.44 तक तार की मरम्मत के बाद ट्रेनों का आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें