फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्रों में 78 सम्मेलन करेगी भाजपा

Sun, 10 Mar 2019 11:32 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
भाजपा
विज्ञापन
गोरखपुर। बस्ती, गोरखपुर और आजमगढ़ मंडल के 13 लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के 78 सम्मेलन होंगे। इसके जरिए युवा, महिला, किसान, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित वर्ग को रिझाया जाएगा। आईटी वालंटियर के सम्मेलन भी होने हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की बैठक रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय सभागार में हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह और महामंत्री संगठन रत्नाकर ने कहा कि अगले 20 दिन सम्मेलन कराए जाने हैं। हर सम्मेलन में राष्ट्रीय, प्रदेश स्तर के नेता हिस्सा लेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, सांसद पंकज चौधरी और रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि केंद्र और यूपी सरकार के कामकाज से जनता खुश है। हर घर तक जाएं और सहयोग मांगें। इसका सकारात्मक नतीजा सामने आएगा। इस मौके पर डॉ. आरएमडी अग्रवाल, आजमगढ़ के जिला मंत्री सत्येंद्र राय, दुर्गा राय, सहजानंद राय, महेंद्र पाल सिंह, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, प्रदीप शुक्ला, बृजेश राम त्रिपाठी, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, महामंत्री अर्चना सिंह, भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े मौजूद रहे।

टिकट के दावेदारों से भी चर्चा

13 लोकसभा क्षेत्रों में टिकट के दावेदारों को भी गोरखपुर बुलाया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष और महामंत्री संगठन ने एक-एक करके दावेदारों से बात की। पूछा कि पार्टी को किस रणनीति के तहत चुनाव लड़ना चाहिए। राजनीतिक के साथ सामाजिक, जातीय समीकरण पर भी चर्चा की गई। कहा गया कि हर क्षेत्र के संभावित प्रत्याशियों के नाम संसदीय समिति को भेजे जाएंगे। अंतिम मुहर संसदीय समिति की लगेगी।

पहली बार वोट डालने वाले प्रधानमंत्री के कामकाज से खुश : सुभाष
गोरखपुर। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश रविवार को गोरखपुर आए। वह महानगर अध्यक्ष पवन यादव के आवास गए और उनका हाल जाना। सड़क दुर्घटना में पवन को चोट लग गई थी। सुभाष ने लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज से युवा खुश हैं। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं का बड़ा समर्थन मिलेगा। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े, अनुभव द्विवेदी, संतोष जायसवाल, हिमांशु श्रीवासतव, अखिल देव त्रिपाठी, मनीष श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें