फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ताल में बन रही झाग की वजह तलाश करेगी कमेटी

Fri, 18 Jan 2019 12:36 AM IST
Priyesh Mishra अमर उजाला/गाोरखपुर
विज्ञापन
- फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल की सुंदरता पर दाग साबित हो रहे झाग से जल्द ही निपट लिया जाएगा। मंडलायुक्त ने झाग बनने की वजह के साथ उसके निस्तारण के उपायों के लिए कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने प्रेक्षागृह के निर्माण में धीमी गति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में रामगढ़ताल में झाग पर कमिश्नर अमित गुप्ता ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने डीएम गोरखपुर को जल निगम और सिंचाई विभाग की कमेटी बनाकर झाग बनने की वजह के साथ ही उसके निस्तारण का तरीका भी तलाशने का निर्देश दिया है। उन्होंने इसकी रिपोर्ट उन्हें भी उपलब्ध कराने को कहा है।

इसी तरह मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी प्रेक्षागृह के निर्माण कार्य में तेजी नहीं आने पर कमिश्नर ने कार्यदायी संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम के अफसरों को चेतावनी देते हुए उनसे जवाब मांगा। मुख्यमंत्री ने 500 मजदूर लगाकर जल्द प्रेक्षागृह का निर्माण कार्य पूरा करने को कहा था। इसके बावजूद कार्यदायी संस्था सिर्फ 100 मजदूरों से ही काम करा रही थी। बैठक के दौरान उन्होंने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बनने वाले शोध केंद्र, छात्रावास निर्माण के कार्यों में तेजी लाने को कहा। साथ ही उन्होंने चीफ कंजरवेटर व डीएफओ को चिड़ियाघर के निर्माण कार्य की निरंतर निगरानी करने को कहा। बैठक में सभी जिलों के डीएम, सीडीओ समेत कई विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें