सैंथवार मल्ल नाम से जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग
गोरखपुर। सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा की वी पार्क मोहद्दीपुर में हुई बैठक में मुख्यमंत्री से मांग की गई कि सैंथवार मल्ल जाति के लोगों का प्रमाण पत्र इसी नाम से जारी किया जाए। बैठक में बृजनंदन सिंह, अनिल सिंह, अरविंद सिंह, श्याम प्रताप सिंह, राजन सिंह, प्रभात सौरभ, विनोद सिंह, अभय सिंह, आलोक मल्ल, सुषेन मल्ल, अनूप सिंह, संजय सिंह, सुधीर सिंह, रविंद्र सिंह, प्रताप नारायण सिंह आदि मौजूद थे।