फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रेलवे में ठेका प्रथा कर्मचारी हित में नहीं’

Sat, 29 Sep 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेल कारखाना में कर्मचारियों को ठेके पर रखे जाने के विरोध और लंबित समस्याओं के समाधान की मांग पर पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ कारखाना मंडल के कर्मचारियों ने कारखाना मेन गेट पर धरना दिया। कर्मचारियों ने सभा कर रेल प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन


भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राधेकृष्ण ने कहा कि कारखाना में धीरे-धीरे आउटसोर्सिंग पर कर्मचारी रखे जा रहे हैं। इससे नई नियुक्तियां नहीं होंगी। ये निर्णय कर्मचारी के विरोध में है। मंत्री डीके चक्रवर्ती ने कहा कि पुरानी पेंशन लागू करने, तकनीशियन कर्मचारी ग्रेड पे 2400 व ग्रेड पे 2800 को मर्ज करने आदि मांगों पर लगातार संघर्ष किया जा रहा है।

केंद्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा बढ़ने से भ्रष्टाचार बढ़ा है। आउटसोर्सिंग पर दिए गए काम को भी रेल कर्मियों से कराने की कोशिश की जाती है। सहायक महामंत्री बजरंगी दुबे ने कहा कि 30 महीने से ज्यादा समय होने के बाद भी सातवें वेतन आयोग के अनुसार नई दरें घोषित नहीं की गईं। इससे कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने रनिंग भत्ता और इन्सेन्टिव के नई दरों की शीघ्र घोषणा करने की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष एसके पांडेय, जेपी गुप्ता, केपी त्रिपाठी, कृपाशंकर तिवारी, जनार्दन सिंह, संजय राय, डीएस खरे, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, वेद प्रकाश पांडेय, राम सागर चौधरी, अजय सिंह, अजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें