फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी’
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया
शहर भ्रमण के बाद स्टेडियम में दिलाई गई शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। डीएम सुजीत कुमार और एसपी राकेश शंकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शहर भ्रमण के बाद उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन बीके दोहरे ने रैली में शामिल लोगों को मतदान के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें कॉलेज और स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहे। रैली पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट, कचहरी, पोस्टमार्टम चौराहा होते हुए पुन: स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। शपथ दिलाने के बाद एडीएम प्रशासन ने कहा कि मतदान हर व्यक्ति का अधिकार है। इसके लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। सदर तहसीलदार राहुल देव भट्ट ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवक-युवती मतदाता सूची में नाम जरूर शामिल कराएं। इसके लिए बूथ स्तर पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। बेहतर काम करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डीआईओस शिवचंद राम, बीएसए उपेंद्र कुमार, सीडीपीओ विनय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पांडेय, सुरेश जायसवाल, राधेश्याम पाल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सभी तहसीलों में भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें