प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।
- फोटो : Amar Ujala
स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में समापन हो गया। इसमें सुभाष चंद बोस नगर स्थित मेन ब्रांच, ग्रीन सिटी ब्रांच और मानीराम ब्रांच के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में तीन-तीन गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाकर बालिकाओं में कनकलता और बालकों में शिवम तिवारी ओवरआल चैंपियन बने, जबकि विनर कप का खिताब मेन ब्रांच ने अपने नाम किया।
सीनियर वर्ग में 100, 200, 400 मीटर और 400 मीटर रिले रेस का आयोजन हुआ। इसमें शिवम और कनकलता का प्रदर्शन शानदार रहा। वहीं जूनियर वर्ग के फैंसी ड्रेस कंप्टीशन में नर्सरी की यशी, तनिष्का और जारा रहमान में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। एलकेजी में अल्ताफ आलम खान को पहला, मो. जकिया खान को दूसरा और हुरियन फातिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। यूकेजी में अली जान प्रथम, आयुष कश्यप द्वितीय और अतुल यादव को तृतीय स्थान मिला। कक्षा एक से पांच तक विभिन्न रेस में नीरज कुमार, आयुष भार्गव, सत्येंद्र, अश्वनी यादव और आलोक यादव को पहला स्थान मिला।
इससे पूर्व विद्यालय के तीनों ब्रांच के विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य, मार्च पास्ट, पिरामिड निर्माण ने से दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि आईजी मोहित अग्रवाल और गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. वीके सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य अपनीत गुप्ता ने अतिथियों को स्वागत किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि एनसीसी की ग्रुप कैप्टन प्रो. विनीता पाठक, एस्प्रा ज्वैलर्स के प्रमुख अतुल सराफ, हाल मार्क वर्ल्ड स्कूल के अनिल खट्टर, मानीराम ब्रांच के प्रधानाचार्य फ्रांसिस, ग्रीन सिटी की प्रधानाचार्य स्नेहिता चौहान, डॉ. अंजू गौड़ आदि मौजूद थे।