फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत

Mon, 20 Nov 2017 08:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
दो जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। फोरलेन पर मार्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग को जहां कंटेनर ने कुचल दिया वहीं खोराबार इलाके के कुई बाजार में हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे खोराबार के जंगल चंवरी निवासी किसान साधु यादव (60) गांव के सामने फोरलेन पर मार्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान लखनऊ जा रहे कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की घेरेबंदी के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले ली।   उधर, झंगहा इलाके के महुआरी निवासी धर्मेंद्र यादव (19) अमहिया में इंटर का छात्र था। रविवार को वह मौसी के घर बांसगांव के खजुरिया गया था। रात को बाइक से लौटते समय खोराबार इलाके केकुई बाजार के पास किसी वाहन से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। धर्मेंद्र ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें