फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 घंटे की कटौती से 28 हजार उपभोक्ता बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में नौ घंटे की बिजली कटौती से 28 हजार उपभोक्ता परेशान हो गए, जबकि विभाग ने छह बजे की कटौती की सूचना दी थी।
नगरीय एसई ने शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन का तार बदलने की वजह से सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक विश्वविद्यालय, टाउनहाल और मोहद्दीपुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में बिजली कटौती की सूचना दी थी।
मोहद्दीपुर उपकेंद्र के बिछिया फीडर से जुड़े मुहल्लों में शनिवार सुबह 8 बजे बिजली कटी तो शाम 6 बजे आई। पादरी बाजार के मोहनापुर इलाके में भी सुबह 9 बजे गुल हुई बिजली देर शाम 7 बजे तक नहीं आई थी। इसके अलावा महानगर के राप्तीनगर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में पांच घंटे कटौती की गई। एसई शहर एके सिंह ने बताया कि काम पूरा न हो पाने के कारण निर्धारित समय से ज्यादा कटौती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की भी बत्ती हुई गुल
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के सामने लगा 630 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जलने से नेहरू चिकित्सालय एवं आवास की आपूर्ति बाधित हो गई। बाद में कॉलेज परिसर में लगे अन्य ट्रांसफॉर्मरों से वैकल्पिक व्यवस्था कर सप्लाई चालू की गई। वहीं मरीजों की दिक्कत को देखते हुए सभी वार्डों में जेनरेटर चालू कर बिजली बहाल कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें