फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा के बर्तन कारोबारियों ने रविवार को खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल परिसर से सांसद की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। धनघटा विधायक श्रीराम चौहान के आवास पर न होने पर मेंहदावल बाईपास पर इसे जलाने के बाद कारोबारी सदर विधायक के कैंप कार्यालय पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष और कपड़ा मंत्री को संबोधित मांग पत्र उन्हें सौंपा। व्यापारी इस बात से खफा हैं कि बखिरा के लिए स्वीकृत क्लस्टर के लिए सांसद ने अपने रिश्तेेदार को मैनेजर बना दिया।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे सत्य नारायण सिंह व राम मिलन शुक्ल ने कहा कि मुरादाबाद की तर्ज पर बखिरा बर्तन उद्योग को विकसित करने के लिए क्लस्टर का प्रस्ताव बर्तन ग्रामोद्योग विकास संस्थान द्वारा विकास आयुक्त वाराणसी को प्रेषित किया गया था। तमाम औपचारिकता के बाद केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने इसे स्वीकृति प्रदान करते हुए अक्टूबर 2016 को जनपद में आकर शुभारंभ किया था। व्यापारियों का आरोप है कि क्षेत्रीय सांसद ने शरद त्रिपाठी ने मैनेजर के पद पर अपने रिश्तेदार को तैनात करा दिया। इससे लोग नाराज हैं। आंदोलन की कड़ी में दूसरे दिन शहर में सांसद की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई। शव यात्रा के दौरान व्यापारी हाथ में भाजपा का झंडा लिए चल रहे थे। सदर विधायक विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि यदि क्लस्टर मैनेजर के पद पर फिर से विचार नहीं किया गया तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। शव यात्रा में शिवाजी, रामजी, धर्मेंद्र कुमार, श्याम कुमार, सुभाष चंद्र, मनीष कुमार, नदीम, हरिशंकर, चंदन कुमार, शिवम, मीरा देवी, वीरेंद्र कुमार, विजय कुमार, हरिशंकर, संजय कुमार, अमन सिंह, गुरु नारायण, मुरलीधर, मुद्रिका प्रसाद, महेश कुमार, शिवगंगा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें