फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन हो जाएंगे जिला अस्पताल के दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
जिला अस्पताल में मंगलवार को ई सर्वे का काम पूरा हो गया। लखनऊ से आई टीम ने अस्पताल के दस्तावेजों को ऑनलाइन करने के लिए एसआईसी से मशीन लगाने के लिए जगह की मांग की है। टीम ने सड़क के दोनों तरफ अस्पताल परिसर में अगल-अलग मशीन लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड करने के लिए सोमवार को लखनऊ की टीम ने सर्वे शुरू किया था। इस दौरान टीम ने ओपीडी, दवा काउंटर, क्षेत्रीय निदान केंद्र, पैथॉलजी समेत सभी वार्डों का निरीक्षण किया था। अस्पताल बड़ा होने के साथ ही इसका परिसर सड़क के दोनों तरफ फैला हुआ है। लिहाजा काम में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए टीम ने दोनों तरफ अलग-अलग मशीनें लगाने का फैसला किया है। टीम का सर्वे पूरा हो चुका है और उम्मीद जताई जा रही है कि अब जल्द ही कंप्यूटर लगाने व केबल बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। इससे आने वाले समय में मरीजों की संख्या, दवा व जांच संबंधित सामान की उपलब्धता आदि की जानकारी ऑनलाइन हो जाएगी। जिला अस्पताल में अभी तक ये काम मैनुअल होते हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें