फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिकी से उचक्कों ने उड़ाए 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। एटीएम से पैसा निकालने गए ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की बाइक की डिकी में रखी रकम उचक्कों ने उड़ा दी। जानकारी होने पर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कैंपियरगंज क्षेत्र के सुहिला निवासी राघवेंद्र राय मरहठा में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक हैं। वह बुधवार को रोहित नामक शख्स के साथ ग्राहकों के भुगतान के लिए लिंक ब्रांच धानी में रकम निकालने पहुंचे। कैशियर से पता चला कि रुपये नहीं हैं। इसके बाद वह फरेंदा एसबीआई ब्रांच पहुंचे और चेक से एक लाख रुपये निकाल कर बाइक की डिकी में रखकर साथ गए रोहित को बाइक के पास खड़ा कर ब्रांच के बाहर एटीएम से और रकम निकालने अंदर चले गए। एटीएम के बाहर आए तो बाइक की डिकी से 50 हजार रुपये गायब मिले। इसकी सूचना बैंक के गार्ड को दी गई। तुरंत बैंक का सीसीटीवी फुटेज भी देखा गया। उसमें कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने निराश होकर स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में चौकी इंचार्ज हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

फरेंदा में उचक्कों का गिरोह सक्रिय
फरेंदा। झांसा देकर डिकी से रकम या सामान उड़ाने वाला गिरोह फरेंदा में पूरी तरह से सक्रिय है। बैंक से पैसा निकालते ही उचक्कों को रकम के बारे में जानकारी हो जाती है। बीते एक माह के अंदर छिनैती की कई घटनाएं गिरोह की सक्रियता का उदाहरण है। 16 मई को खुजली का दवा फेंक कर उचक्कों ने कैंपियरगंज के सनगद निवासी दंपती से 35हजार रुपये उड़ा दिया था। मामले में तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
12 मई को एसबीआई से 25 हजार रुपये निकाल कर ट्रेन पकड़ने स्टेशन जाते समय रेलवे कर्मी शिवनरायन से रेलवे विश्राम गृह के सामने उचक्कों ने झोले में रखी रकम उड़ा दी थी।
विज्ञापन

8 मई को मधुकरपुर महदेवा निवासी एजाज अहमद की बाईक की डिकी तोड़ कर उसमें रखा 23 हजार रुपये उड़ा दिए थे। लेकिन तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


ग्राहक सेवा संचालक के साथ हुई वारदात, पुलिस को तहरीर दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें