फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजाला योजना : एलईडी बल्ब पर वारंटी अब एक साल ही मिलेगी

Thu, 16 May 2019 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उजाला योजना के तहत सरकार की ओर से बिजली निगम के कार्यालयों पर उपलब्ध कराए जाने वाले सात वॉट के एलईडी बल्ब पर मिलने वाली वारंटी में कटौती की गई है। अभी तक तीन साल के भीतर खराब होने पर इसे बदल दिया जाता था। अब यह समयसीमा एक साल होगी।
विज्ञापन

ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड (ईईएसएल) देश में सस्ते एलईडी बल्ब, पंखे और ट्यूबलाइट की बिक्री करता है। बक्शीपुर, मोहद्दीपुर और राप्तीनगर उपकेंद्रों पर स्टॉल लगाकर सात, नौ वॉट के एलईडी बल्ब, 50 वॉट के पंखे और 20 वॉट की ट्यूबलाइट उपलब्ध कराई जाती है। हालांकि अन्य उपरकणों पर वारंटी की सीमा पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी।

उपकरणों के दाम

7 वॉट एलईडी बल्ब : 90 रुपये
विज्ञापन

9 वॉट एलईडी बल्ब : 95 रुपये
50 वॉट का पंखा - 1110 रुपये
20 वॉट की ट्यूबलाइट- 220 रुपये

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें