फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से पहली बार उड़ा मुंबई के लिए हवाई जहाज

Mon, 01 Apr 2019 12:11 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन
गोरखपुर। अब गोरखपुर से मुंबई जाने के लिए कहीं और से फ्लाइट नहीं पकड़नी होगी। रविवार को गोरखपुर से मुंबई की सीधी विमान सेवा से शुरू हो र्गई। 186 यात्रियों को लेकर उड़े विमान ने सवा दो घंटे में गोरखपुर से मुंबई की यात्रा पूरी की। एयरपोर्ट अथारिटी ने गोरखपुर-मुंबई सेवा शुरू करने का स्लॉट मुहैया कराने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


रविवार को मुंबई से दोपहर 12:15 बजे उड़ा विमान 185 यात्रियों को लेकर 2:30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा। वहीं स्पाइस जेट का बोइंग 737 गोरखपुर से 186 यात्रियों को लेकर दोपहर 3.15 बजे उड़ा और शाम 5.30 बजे मुंबई पहुंच गया। इसके पहले विमानपत्तन निदेशक एके द्विवेदी ने केक काटकर पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई । इस दौरान मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार, प्रभारी एपीएसयू उमाशंकर यादव, स्पाइस जेट के प्रबंधक राजकुमार पटेल आदि मौजूद रहे।

दो विमानों का शेड्यूल बदला

दिल्ली और बंगलुरु से गोरखपुर आने और वापस लौटने वाले दो विमानों का समय परिवर्तित किया गया है। दिल्ली से रोजाना दोपहर 12.25 बजे आने वाला स्पाइस जेट का विमान सोमवार से दोपहर 12:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगा और दोपहर 1:25 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगा। वहीं दोपहर 2:30 बजे बंगलुरु से रोजाना आने वाला इंडिगो का विमान अब 1:45 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगा। दोपहर 2:15 बजे वापसी की यात्रा करेगा।

30 अप्रैल से हैदराबाद और कोलकाता के लिए भी विमान सेवा

गोरखपुर। 30 अप्रैल से हैदराबाद कोलकाता के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। इंडिगो की इस विमान सेवा के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। अधिकांश सीटें बुक भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें