फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो की टक्कर से बाइक चालक की मौत
विज्ञापन

अयोध्या से रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा

अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। अयोध्या जनपद में रिश्तेदार के यहां से घर लौटते समय एक युवक की बाइक में बोलेरो से टक्कर लग गई। इस हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अयोध्या जिला अस्पताल ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी मिलने पर युवक के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के रानीपुर बाबू गांव निवासी अनिल चौहान (26) बुधवार को अपने मित्र पंचम वर्मा के साथ बाइक से बुआ के घर गए थे। देर शाम वापसी में ये लोग पैकोलिया थाना क्षेत्र के हर्रैया-बभनान मार्ग के परसा चौराहे के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही बोलेरो से टक्कर लग गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पैकोलिया पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद अनिल चौहान की हालत गंभीर देख अयोध्या जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सीएचसी पहुंचे परिवार के लोग घायल को अयोध्या ले जा रहे थे कि रास्ते में ही अनिल की मौत हो गई। देर रात जब मौत की सूचना घर के अन्य लोगों को पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी कृता देवी का रो-रो कर बुरा हाल था, वहीं छह वर्षीय बेटा शिवम तथा चार वर्ष के सौरभ को कुछ समझ में नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें