फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया ख्रीस्त राजा का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
ख्रीस्त राजा के पर्व पर दिया शांति का संदेश
विज्ञापन

कार्मल और सेंट जोसफ स्कूल में आयोजित किए गए कार्यक्रम, जुलूस भी निकाला गया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैथोलिक धर्मप्रांत गोरखपुर की ओर से रविवार को ख्रीस्त राजा का महापर्व मनाया गया। सिविल लाइंस के कार्मल स्कूल और सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोगों की सहभागिता रही। प्रभु यीशु के उपदेशों को याद किया गया। उनके राजा होने की खुशियां मनाई गईं।
कार्मल स्कूल में दोपहर में हुए कार्यक्रम के दौरान चर्च में प्रभु यीशु को याद किया गया। कैथोलिक धर्म प्रांत गोरखपुर के धर्माध्यक्ष बिशप थामस थुरुथिमट्टम सीएसटी तथा पूर्व बिशप डोमिनिक कोक्कट सीएसटी के नेतृत्व में कार्मल कॉलेज के प्रांगण में कार्यक्रम संपन्न हुआ। फादर सीजो ने पवित्र बाइबल से पाठ पढ़ा। पीजीएसएस के सह निदेशक फादर जैसन ने ईश्वरीय वाणी पर आधारित प्रवचन दिया। सायंकाल जलती मोमबत्तियां हाथों में लेकर लोगों ने विश्व शांति और प्रगति के लिए जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्मल स्कूल प्रांगण से प्रारंभ होकर यह जुलूस पुलिस लाइंस तिराहा, कार्मल होते हुए सेंट जोसेफ महागिरिजाघर तथा सेंट जोसेफ स्कूल प्रांगण में पहुंचा। जुलूस के दौरान फादर फ्रांसिस की अगुवाई में धर्मप्रांत के लोगों ने माला विनती प्रार्थना की। सेंट एंथोनी चर्च धरमपुर पल्लीवासियों का भी खास योगदान रहा। पूजन विधि में कार्मल सिस्टर्स, एलएसटी सिस्टर्स, एसएमआई सिस्टर्स ने अपना योगदान दिया। संचालन सेंट जोसेफ महागिरिजाघर के पल्ली पुरोहित फादर ग्रेगरी (सुरेश) ने किया। सहायक पल्ली पुरोहित फादर सतीश, धर्मप्रांत के चांसलर फादर पौली, फादर बेनी, फादर रोजर, फादर जोशी आदि की सहभागिता रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें