फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद गायब, निजी सहायक से करवा रहे हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी सहायक कर रही थी
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर
- बीईओ के निरीक्षण में पकड़ा गया गोलमाल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंपियरंगज के नए बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय गौरा का औचक निरीक्षण किया तो यहां गोलमाल पकड़ में आया। विद्यालय में प्रधानाध्यापक अर्चना अनुपस्थित मिलीं। वहीं उनके स्थान पर लंबे समय से निजी सहायक मधु सिंह हस्ताक्षर कर रही थी। रजिस्टर में अर्चना ने मई महीने में आखिरी बार हस्ताक्षर किया था।
गगहा विकास खंड में 20 सितंबर को जांच में प्राथमिक विद्यालय बैकुंठपुर के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ओझा, सहायक अध्यापक कुमार अभिषेक बिना सूचना अनुपस्थित मिले। 19 सितंबर तक दोनों का हस्ताक्षर बना था। इसके पहले 21 सितंबर 2017 एवं 20 जुलाई 2018 की जांच में भी दोनों अनुपस्थित मिले थे। जांच में पता चला कि दोनों कभी-कभी ही विद्यालय आते हैं, हस्ताक्षर कोई और बनाता है। दोनों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी अनियमितता
निरीक्षण के दौरान कैंपियरगंज क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोगलहां में सहायक अध्यापक वंदना वर्मा नौ जुलाई से और यहीं की सहायक अध्यापक शशि आठ सितंबर से बिना सूचना के अनुपस्थित मिलीं। कैंपियरगंज क्षेत्र के ही प्राथमिक विद्यालय कुनवार में न कोई शिक्षक मिला और न ही शिक्षा मित्र। यह विद्यालय रसोइये के भरोसे चल रहा था। प्राथमिक विद्यालय मेझुका मुख्यमंत्री समग्र ग्राम में सहायक अध्यापक रूपाली श्रीवास्तव 17 से 19 सितंबर तक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर बुजुर्ग में दो रसोइये एवं कुछ बच्चे ही उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय नरायणपुर खुर्द की प्रधानाध्यापक ममता शर्मा जांच में अनुपस्थित मिलीं।

कोट
शिक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
- बीएन सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें