गोरखपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को घरेलू गैस के सिलिंडर की लगातार बढ़ रही कीमतों का विरोध इसका श्रद्धांजलि दिवस मनाकर किया। नेताओं ने केंद्र सरकार से कीमतों में कमी की मांग की।
रविवार को कांग्रेसजन जिला महासचिव अनवर हुसैन, उपाध्यक्ष एसएस पांडेय के नेतृत्व में प्रेमचंद पार्क के सामने इकट्ठा हुए और कीमत कम होने तक रसोई गैस के बहिष्कार की घोषणा की।
अनवर हुसैन ने कहा कि यूपीए शासन के दौरान जो सिलेंडर 350 में मिलता था, वह आज 850 रुपये मिल रहा है। डॉ. सुरहीता करीम ने कहा कि मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत ग्रामीण और गरीब महिलाओं को रसोई गैस दिया था, लेकिन दाम बढ़ाकर उनके साथ मजाक किया है। अगर सरकार बढ़ी कीमत वापस नहीं लेती है तो आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान कुसुम पांडेय, मो. खालिद, दुर्गा राय, इमरान खान, अयूब अली, सोनू कुमार, संजय चौधरी, संजुम, आरिफ, चंदन कुमार, सर्वेश गुप्ता, सन्नू चौधरी, विजय गुप्ता, राजकुमार पासवान, संतोष सिंह, निर्मला वर्मा, सीटू चौधरी आदि मौजूद थे।